

किच्छा – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश शुक्ला का कल यानी 13 अक्टूबर को जन्मदिन धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिये उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उनके समर्थन में कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे है। इस बार का उनका जन्मदिन कुछ अलग होगा,जिसमे राजनीतिक उपहार भी होंगे।
जी हाँ ! राजेश शुक्ला के अपने घनिष्ठ मित्र राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने जन्मदिन पर विशेष रूप से आमंत्रित किया है। जन्मदिन के इस ख़ास मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री किच्छा विधानसभा क्षेत्र को जन्मदिन के अवसर पर कुछ ख़ास तोहफा भी देकर जायेंगे। एक तरह से वो किच्छा क्षेत्र के लिये करोडो रूपये की विकासिये योजनाओ का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे और जनता को विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन की सौगात देंगे।

इस मौके को ख़ास बनाने के लिये विशेष तौर पर केक बनाया गया है। इस बार का जन्मदिन कुछ अलग ही होगा और यादगार भी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट,उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सहित कई मंत्री और विधायक सम्मलित होंगे।

चुनाव वर्ष में हो रहा जन्मदिन, विधायक राजेश शुक्ला के लिये भी विशेष है,क्यों कि उन्हें भी अपने पिछले पांच वर्ष और वर्तमान साढ़े चार वर्षो के विकासीय कार्यो को मुख्यमंत्री के साथ मंच पर सांझा करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। जिससे आमजन में उनके पक्ष में सकारात्मक सन्देश जायेगा। जिससे शुक्ला जन्मदिन के बहाने आयोजित कार्यक्रम में शुक्ला अपने चुनाव प्रचार का शंखनांद करेंगे।