

रुद्रपुर – किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जगत जननी मां दुर्गा की आरती कर भव्य जागरण का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं, मां दुर्गा सर्वोच्च शक्ति की प्रतीक हैं। जो सृष्टि में नैतिकता सत्यता और धार्मिकता को बनाए रखती हैं। देवी का यह रूप नारी और रचनात्मक ऊर्जा का अवतार है। यह मां का अद्भुत होता है, जहां वह भयंकर रूप में होते हुए भी रक्षक हैं क्रोध द्वारा नकारात्मकता समाप्त करने वाली और विनाशक रूप में नवसृजन को सशक्त बनाने वाली हैं वह युद्धों और विभिन्न मुद्राओं के रूप में सभी देवताओं की संयुक्त ऊर्जा का देवीय प्रकृटीकरण हैं वह पूरी तरह से समाज के साथ-साथ विचारों में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करती हैं।
विधायक राजेश शुक्ला ने स्वर्णीय हिल व्यू कॉलोनी, शिव एन्क्लेव, आनंद विहार कॉलोनी, जेस्था कॉलोनी समेत विभिन्न जगहों पर आयोजित मां भगवती के विशाल जागरण में सम्मिलित होकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।