

ऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड की तराई इलाके में भी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानो को गाडी से कुचलने की घटना के बाद किसान संघठन सड़को पर उतर आये है और उस घटना का विरोध कर रहे है।
इस घटना को लेकर पूरे जिले में आक्रोशित किसानों के धरना प्रदर्शन और जाम करने की खबरे आ रही है। बीती रात से किसान जिला उधम सिंह नगर में जगह-जगह प्रदर्शन करके अपना आक्रोश जता रहे है।
जिले के बाजपुर में नैनीताल स्टेट हाईवे और दोराहा पर धरना प्रदर्शन चल रहा हैं। तो वही जसपुर में भी किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों के आक्रोश को देखते हुए जिले में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है ,भारी पुलिस फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है।
बता दे कि कल उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों द्वारा यूपी के उपमुख्यमंत्री ओर केंद्रीय राज्य मंत्री का काले झंडे दिखा कर विरोध कर रहे थे। विरोध के दौरान किसानों पर भाजपा की एक कार ने किसानो को रोड दिया ,जिससे कई किसानो की मौत हो गई, करीब आधा दर्जन से ज़्यादा किसान गंभीर रूप से घायल हो गये।
इस दौरान भीड़ ने किसानो को रोंदने वाली गाडी के ड्राइवर की पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना की सूचना मिलते ही बाजपुर के किसानों में आक्रोश फैल गया। जहां किसानों ने भगत सिंह चौक और दोराहा में सड़क पर धरना प्रदर्शन करते हुए नैनीताल हाईवे को जाम कर दिया।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने के बाद अब उनकी हत्या करना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश से किसान और किसानी को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। जिसे किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही किसानों के आक्रोश को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने जिले भर की पुलिस को एलर्ट कर दिया है तथा शांति व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिये है। काशीपुर में भी एसपी प्रमोद कुमार समेत भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ तैनात दिखाई है।