
हल्द्वानी – उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने लखीमपुर खीरी की घटना को किसानो के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार की साजिश करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन को कुचलने के लिये यह सबसे बड़ा किसानो पर हमला है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक मंत्री का बेटा किसानो पर गाडी चढ़ा दे इससे शर्मनाक और क्या होगा कि लोकतंत्र में किसानो को आंदोलन करने से अब उन्हें कुचला जा रहा है। ऐसे में अब भाजपा का असली चेहरा सबके सामने आ गया है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि अब किसान जब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक सरकार तीनो कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती। कांग्रेस किसानो का समर्थन जारी रखेगी और हर कदम पर उनके साथ है। लखीमपुरखीरी में शहीद हुए किसानो को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने किसानो की ह्त्या करने वालो के खिलाफ सख्त काय्वाही की मांग की है।