
– गांव के लगभग आधा दर्जन बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित– कांग्रेस से जुड़ने का किया आह्वान, भाजपा के कार्यकाल में देश की जनता बेहाल

किच्छा – कांग्रेस चली गांवों की ओर कार्यक्रम के तहत आज गांधी जयंती के अवसर पर आज सुबह हरिद्वार विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व प्रत्याशी किच्छा विधानसभा हाजी सरवर यार खां ग्राम पंचायत सेजना में भ्रमण कर गांव के लोगों से मुलाकात की तथा बीमार चल रहे लोगों का हाल-चाल भी जाना। साथ ही गांधी जयंती पर के अवसर पर गांव के लगभग आधा दर्जन बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किया आयोजित कार्यक्रम के तहत गांधी जयन्ती के अवसर पर हरिद्वार विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व प्रत्याशी किच्छा विधानसभा हाजी सरवर यार खां द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम में शिरकत की तथा बाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों के सम्बोधित करते हुए कहा कि आह्वान किया कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पद चिन्हों पर चलने की जरूर है। साथ ही भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा ने सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का कार्य किया है अपनी नाकामी छिपाने के लिये भाजपा सिर्फ मुख्यमंत्री ही बदलने में लगी है। किसान आज आंदोलन करने को विवश है, महंगाई आसमान छू रही, प्रदेश व देश के युवा बेरोजगार है मगर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार का इस ओर कोई ध्यान नही है। करोना काल मे भाजपा सरकार की नाकामी देश ही नही बल्कि पूरे दुनिया ने देखी थी। लोगो ने करोना काल मे अपनो को तड़पते मरते हुए देखा था। भाजपा सरकार सिर्फ देश के कुछ अमीरो के इशारे पर चल रहे है। वर्तमान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ जनता के साथ छलावा ही किया है बल्कि राज्य में पिछले साढे 4 साल में प्रदेश की भाजपा ने एक ऐसा भी कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। प्रदेश में पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, प्रदेश में युवा बेरोजगार है मगर प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
हाजी सरवर यार खां ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी जी के विचारों का विरोध करने वालो से लड़ने का एकमात्र रास्ता गांधीवादी तरीका है। इसलिये सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूर है तथा सभी को संगठित होने की जरूरत है। साथ ही सभी को कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ना होगा तभी देश सही दिशा में चलेगा। गांधी जयंती पर के अवसर पर गांव के लगभग आधा दर्जन बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व रात्रि भोज व रात्रि विश्राम मुख्तयार अहमद के आवास पर किया।
इस अवसर पर मुख्तयार अहमद, राशिद हुसैन, अब्दुल मजीद, अनवार हुसैन, जहूर अहमद, बरीत सिंह,डॉक्टर मनोज कुमार, अहमद हुसैन, हाजी रहमानी मलिक, अफसर अली, सहदाव खान, आरिफ हुसैन, इमरान हुसैन, नदीम अहमद, बड़े जी, गुलाम नबी, , कन्हई लाल, गोविंद सिंह, हरप्रसाद मौर्य, उप प्रधान आलिम हुसैन, अकील खां, परवेज़ खां, सदाकत खां, धारा सिंह, रामदयाल आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।