– अज़हर मलिक
बाजपुर – सुल्तानपुर पट्टी में व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन किया ओर व्यापारियों के साथ 420 सी करने का भी आरोप लगाया है। इस दौरान व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी के नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तालाब की भूमि पर सार्वजनिक बोली लगाकर व्यापारियों को दुकानों का आवंटन किया गया था। जिसके बाद से व्यापारी नगर पंचायत को प्रतिमाह दुकानों का मासिक किराया नगर पंचायत को दे रहे हैं। लेकिन नगर पंचायत द्वारा बीते दिनों न्यायालय के आदेश पर व्यापारियों को दुकाने खाली करने के लिए नगर में मुनादी कराई गई थी। जिससे व्यापारियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते व्यापारी नगर पंचायत द्वारा बनाए गए कंपलेक्स पर एकत्र हुए जहां व्यापारियों ने थाली बजाकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान व्यापारियों ने नगर पंचायत पर व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि पहले लोग धोखाधड़ी करने का काम करते थे, लेकिन सुल्तानपुर पट्टी में प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की है। जिसके लिए व्यापारियों को प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है। साथ ही व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ व्यापारी 420 का मुकदमा भी दर्ज कराएंगे। इस दौरान व्यापारियों ने जब तक नगर पंचायत प्रशासन द्वारा व्यापारियों को अन्य स्थान पर दुकान उपलब्ध नहीं कराए जाने तक दुकान न खाली करने की चेतावनी दी है।