


किच्छा – भारतीय जनता पार्टी के जुझारू नेता और सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा का आज धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन कई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे गया। इसमें भाजपा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ ही रुद्रपुर विधायक राज कुमार ठुकराल ने भी शिरकत की।
मामला इस लिये भी राजनीतिक हो गया,क्यों कि विपिन जल्होत्रा के समर्थको ने उनको किच्छा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने की मांग उठा दी। चर्चा है कि जन्मदिन का यह भव्य आयोजन इसी मकसद से किया गया था। हालांकि खुद विपिन मल्होत्रा ने साफ़ तौर पर कहा है कि वो पार्टी के एक वफादार सिपाही है। यदि पार्टी आलाकमान उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का मौका देता है तो वो चुनाव लड़ने को तैयार है। या फिर पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसे वो चुनाव लड़वायेंगे।
वही जन्मदिन के इस मौके पर जमा नेताओ के बीच आगामी विधानसभा चुनावों के समीकरणों पर ही चर्चा होती रही। जातीय समीकरणों का गुणा भाग भी खूब हुआ। इस जन्मदिन पार्टी में क्षेत्र के ग्राम प्रधान से लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओ को भी आमंत्रित किया गया था।
रुद्रपुर विधायक राज कुमार ठुकराल तो विपिन जल्होत्रा को आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दे गये। उन्होंने विपिन मल्होत्रा के विधानसभा के टिकट मांगने के सवाल को टालते हुए कहा कि इसका फैसला तो हाई कमान के हाथ में है।
विपिन जल्होत्रा ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने और आशर्वाद देने के लिये सभी मेहमानो का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी का यह प्यार स्नेह से मुझे मज़बूती मिली है।
आप को बता दे कि वर्तमान में विपिन मल्होत्रा के धर्मपत्नी ममता जल्होत्रा ब्लॉक प्रमुख है। राजनीतिक रूप से मल्होत्रा परिवार अपनी पैठ राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा रहा है। विपिन के सौम्य,मृदभाषी व्यवहार से भी उनके समर्थको की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा हो।
बहरहाल जो भी विपिन मल्होत्रा ने भी इस क्षेत्र से टिकट लेने की मज़बूत दावेदारी पेश कर दी है,ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वर्तमान सिटिंग विधायक राजेश शुक्ला की इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।