– हरीश चिराल
पिथौरागढ़ – इन तस्वीरो में देखिये कैसे एक गर्भवर्ती महिला को 108 कर्मी अपनी जान जोखिम में डाल कर उफनता हरड़िया नाला पार करा रहे है। पहाड़ में ऐसी तस्वीरो अक्सर देखने को मिल जाती है। यहां बरसात में भूस्खलन और सड़क बंद होने की वजह से गर्भवती महिला को अस्पताल पहुँचाना मुश्किल हो रहा है।
दरअसल पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिये 108 एम्बुलेंस से जिला मुख्यालय अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में सड़क बंद होने की वजह से महिला को अस्पताल पहुँचाना चुनौती बना हुआ था। ऐसे में 108 कर्मियों ने हिम्मत दिखाई और गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर बांच कर उफनता हरड़िया नाला पार कराया। जब कही जाकर यह महिला को अस्पताल नसीब हो सका।
अस्पताल में इस महिला को पहुंचने में काफी देरी हो गई,गर्भवती का अस्पताल गेट पर स्ट्रेचर पर ही प्रसव हुआ। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।