

रूद्रपुर – उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा को लेकर आज प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय ने कांग्रेस जिला कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तय की गयी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गयी।
बैठक से पूर्व पहली बार रूद्रपुर पहुंचने पर प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें सम्मान स्वरूप शाॅल ओढ़ाया और तलवार भेंट की।
इसके पश्चात बैठक में प्रदेश सह प्रभारी ने परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने के लिए परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जायेगी। जिसका प्रथम चरण उधम सिंह नगर से शुरू होगा।
3 सितम्बर को प्रातः दस बजे परिवर्तन यात्रा खटीमा में शहीद स्मारक से शुरू होगी। परिवर्तन यात्रा के तहत जगह जगह रैलियां और जनसभाएं आयोजित कर भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखा जाएगा और जनता से जनविरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने की अपील की जायेगी।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा आगामी 2022 के चुनाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेगी साथ ही कार्यकर्ताओं में भी परिवर्तन यात्रा से नए जोश का संचार होगा। प्रदेश सह प्रभारी ने कहा वर्ष 2022 के चुनाव में पार्टी को पुनः सत्ता में लाने के लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाने की जरूरत है। उत्तराखण्ड की जनता के हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को समर्पित होकर जुटना होगा। सभी की जिम्मेदारियां तय हैं। सब मिलकर जिम्मेदारियों को निभाएंगे तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने राज्य को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अनुभव व युवा जोश से भरी टीम दी है। चुनाव के लिए जो तमाम कमेटियां बनाई गई हैं, उनमें अनुभव के साथ-साथ वरिष्ठता व क्षेत्रीय संतुलन भी बनाया है। इसका लाभ पार्टी को चुनाव में अवश्य मिलेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी के सिवा जनता को कुछ नहीं दिया है। आज आम आदमी को जीवन यापन करना मुश्किल पड़ता जा रहा है। बेरोजगार युवा अपराध या फिर आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहा है। जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए तैयार बैठी है। कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व में कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू की गई तमाम कल्याणकारी योजनाओं पर विराम लगाकर राज्य के लोगों के साथ छलावा किया है। अब प्रदेश की जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलग ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। परिवर्तन यात्रा के साथ जिले में कांग्रेस का प्रचार अभियान जोर पकड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करायें।
जिले के प्रभारी एवं पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा की नैया डूबना तय है। महंगाई भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसान विरोधी नीतियां देने वाली इस सरकार को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव की तैयारी में जुटें। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा को जिले में ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी का एकजुटता के साथ निर्वहन करें। परिवर्तन यात्रा के साथ ही जिले में चुनाव की तैयारियों का भी आगाज होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि 3 सितम्बर को प्रातः दस बजे परिवर्तन यात्रा खटीमा में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगी। इसके बाद नानकमत्ता सितारगंज, किच्छा, लालकुंआ, हल्द्वानी, कालाढुंगी, रामनगर, जसपुर काशीपुर, बाजपुर गदरपुर, होते हुए 6 सितम्बर को रूद्रपुर पहुंचकर सम्पन्न होगी। उन्होनंे कहा कि उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा जिन स्थानों से गुजरेगी वहां कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश है । आगामी विधानसभा में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन, अलका पाल, सरवर यार खान, गणेश उपाध्याय, मुक्ता सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह, नारायण बिष्ट,हरीश पनेरू, पुष्कर राज जैन, सीपी शर्मा, ममता हालदार, पवन वर्मा, मदन लाल खन्ना, राजू भुसरी, सुरेश पपनेजा,संदीप चीमा, अरूण चैहान, जय सिंह गौतम, राजेश प्रताप सिंह, सुनीता टम्टा बाजवा, नईम प्रधान, संदीप सहगल,मोहन खेड़ा, अरूण तनेजा, रेखा सोनकर,मोहन पाण्डेय, प्रमोद शर्मा, सुनील जडवानी, सुशील गावा, विरेंद्र सिंह, श्यामल मण्डल, देवेन्द्र शाही, नासिर हुसैन, अबरार अंसारी, अनिल जोशी, उमा सरकार, अनीता कश्यप, नारायण हालदार, मुन्ना तिवारी, बलवीर सिंह,नितिन गक्खर आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।