

बाजपुर – प्रकृति को संतुलित रखने के लिए वृक्षों का होना बेहद जरूरी है जिसके लिए सरकार लगातार लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील कर रही है, तो वहीं बाजपुर में कुछ व्यक्ति ऐसे भी हैं जो वृक्षों की हत्या करने का काम कर रहे हैं। यही कारण है कि अज्ञात व्यक्ति ने बाजपुर के ग्राम जोगीपुरा में 152 पेड़ों की हत्या कर दी।
इस मामले में बगीचा स्वामी ने पुलिस और उद्यान विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिली थी। जिसकी कमी से कई लोगों ने अपनी जान गवा दी। ऑक्सीजन की कमी का मुख्य कारण लगातार हो रहे वृक्षों का कटान माना जा रहा है। वही बाजपुर के ग्राम जोगीपुरा में विमला कंबोज के पुत्र आशीष कंबोज द्वारा उद्यान विभाग की मदद से अमरूद व लीची का बगीचा लगाया गया है। जिस बगीचे में आशीष कंबोज ने करीब 600 फलदार पेड़ लगाए गए हैं। जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा 152 पेड़ों की काट दिया गया है। मामले की जानकारी तब पता चली जब आशीष कंबोज आज सुबह अपने बगीचे में पेड़ों को देखने के लिए गये। पेड़ों को काटा देखकर आशीष ने मामले की सूचना तत्काल उद्यान विभाग के अधिकारियों और पुलिस टीम को दी।
सूचना मिलते ही उद्यान विभाग के जेस्ट उद्यान निरीक्षक आरके सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटे गए पेड़ों का निरीक्षण किया और मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है। वही आशीष कंबोज ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।