
- भाजपा और कांग्रेस की धड़कने बड़ी
- ऐसी क्या घोषणा करेंगे केजरीवाल कल होगा खुलासा
- राज्य में तेज़ी से जुड़ रहे है आम आदमी पार्टी से नेता
– नाहिद खान के साथ अज़हर मलिक
देहरादून – उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने ट्विटर के ज़रिये जानकारी दी है कि वो उत्तराखंड में कल बड़ी घोषणा करेंगे।
अरविन्द केजरीवाल के आने से राज्य की सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को पसीने आ रहे है,क्यों कि धीरे धीरे आम आदमी पार्टी का कुनवा बढ़ता जा रहा है और कई दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी से जुड़ सकते है। ऐसे संकेत भी मिल रहे है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी राज्य की तीसरी बड़ी पार्टी बन सकती है।
पिछले कुछ दिनों से राज्य में तीन सौ यूनिट बिजली फ्री के बैनर पोस्टर सब जगह दिखाई दे रहे है। जिससे निर्धन तबके के अलावा अन्य वर्ग के लोगो का जुड़ाव भी आम आदमी पार्टी की तरफ हो रहा है।
सूत्रोंकी मान तो आम आदमी पार्टी कल एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी। अरविन्द केजरीवाल देहरादून में रोड शो भी करेंगे।
इससे पहले बिजली फ्री गारंटी कार्ड से लोग इस पार्टी की तरफ आकृषित हो रहे है। अब अरविन्द केजरीवाल राजनीतिक फील्डिंग के लिये खुद आकर यहां कोई ऐसी घोषणा करेंगे जिससे सियासी पारा बढ़ सकता है।
आप आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की घोषणा की है,फिलहाल उसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन का इरादा नहीं है। सत्ताधारी भाजपा के एक मंत्री हरक सिंह रावत बिजली के सौ यूनिट फ्री करने की अपनी बात से पीछे हट गये है।
जानकार सूत्र बताते है कि गुपचुप तरीके से उन्होंने यहां के बिजली के बजट पर पूरा खाका तैयार कर लिया है। उन्हें महज लगभग 1300 करोड़ रूपये की ज़रुरत होगी। इसे कहा से जुटाना है। अगर केजरीवाल अपनी राजनीतिक बिसात पर भाजपा और कांग्रेस को उलझा दे तो आम आदमी पार्टी न केवल राज्य में दस्तक देगी वरन बिना उसके स्पोर्ट से राज्य में किसी की सरकार नहीं बन पायेगी। अब केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को रोकने के लिये सत्ताधारी भाजपा के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी अपनी राजनीतिक चले चल सकती है।
फिलहाल आगामी विधानसभा का चुनाव् काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है,देखना होगा राज्य में क्या राजनीतिक गुल खिलता है।