

किच्छा – बेटा जब गॉव का हो तो उसके स्वागत में लोगो की गर्मजोशी बढ़ ही जाती है। साथ ही गॉव के लोग इस युवा चिराग को राजनीतिक क्षितिज पर चमकता देखना चाहते है। जिससे परिवार के साथ ही गॉव का नाम भी रोशन हो सके।
हम बात कर रहे है भूपाल सिंह भाकुनी के पुत्र उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं पीसीसी सदस्य वरुण प्रताप सिंह भाकुनी की। जो काफी अरसे बाद जब नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री बनने के बाद अपने गॉव पहुंचे तो गॉव के लोगो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनको फूल मालाओ से लाद दिया।

उनके स्वागत में गॉव में स्वागत समारोह भी आयोजित किया जिसमे प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने भी शिरकत की।
इस मौके पर तिलक राज बेहड़ ने वरुण प्रताप सिंह भाकुनी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कांग्रेस ने युवाओ को संघठन में स्थान देकर युवाओ को एक सन्देश दे दिया है कि अब कांग्रेस में युवाओ को आगे आकर बदलाव लाना है।
स्वागत समारोह में नगर पालिका के अध्यक्ष दर्शन सिंह कोली ने वरुण प्रताप सिंह भाकुनी का स्वागत करते हुए कहा कि अब युवाओ को कांग्रेस में सम्मान मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जोश का संचार हुआ है।
आप को बता दे कि देवरिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव हैं। यहां भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को जमीन आवंटित की गई थी। इस गॉव की राजनीति में अहम् भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इस गॉव के ही गोबर्धन तिवारी काबीना मंत्री रहे है। अधिकतर गॉव के लोग राजनीति से जुड़ाव रखते है।
इस गॉव के वरुण की नियुक्ति से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है और एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक उच्च शिक्षा प्राप्त युवा को यह जिम्मेदारी देकर कांग्रेस पार्टी ने बहुत बढ़िया काम किया है, क्योंकि उन्हें संगठन का अच्छा अनुभव है और वह पार्टी संगठन में नई जान फूंक सकेंगे।
इस अवसर पर वरुण ने कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बेरोजगारी, महंगाई और लोगों में हताशा अपने चरम पर है जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।
स्वागत करने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवाड़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह छीना, करन सिंह भाकुनी, कला भाकुनी, स्वाती बिष्ट, गीता बिष्ट, गरिमा भाकुनी, नंदी उपाध्याय, भावना उपाध्याय, महेंद्र सिंह बसेड़ा, रजत तिवाड़ी, राज बिष्ट, सुभीर राणा, अमित बिष्ट, अभय सक्सेना, उज्जवल भंडारी, योगेश तिवाड़ी, समीर अहमद, तुषार गुप्ता आदि थे।