– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है राज्य में कोरोना महामारी के दौरान पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ है,इससे जुड़े लोगो का घरबार चलना बंद हो गया है। इस समय राजस्व की भी कमी है। लोगो को सीमित संसाधनों के बाद भी दो सौ करोड़ रूपये का पैकेज दिया है। उसकी घोषणा की है। जिसे अलग अलग रूप से लोगो के खाते में दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री रुद्रपुर में विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पत्रकारों को मुखातिब कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी केंद्रीय पर्यटक मंत्री से बात हुई है आगामी 2027 तक उत्तराखंड को विश्व प्रशिद्ध पर्यटक प्रदेश के रूप में विकसित किया जायेगा।
उनका कहना है कि हम नजूल सहित आम समस्याओ को न्यायालय के सम्मान के साथ हल करेंगे। साथ ही हमारी सरकार का मूल मन्त्र रहेगा हम सिर्फ शिलान्यास नहीं करेंगे बल्कि लोकार्पण भी करेंगे। आम जान का सरकार पर भरोसा जगायेंगे।
राज्य में बेरोज़गारो को रोजगार देने के लिये प्रयास किए जा रहे है,जल्द हिओ इसके परिणाम सबके सामने आयेंगे। आने वाले समय में देश को उत्तराखंड का बेहतरीन राज्य बनायेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान किच्छा विधायक राजेश शुक्ला और भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा मौजूद थे।