
रुद्रपुर – तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 राम सुमेर शुक्ल जी के प्रतिमा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तराई का विकसित स्वरूप जो वर्तमान समय में दिखाई दे रहा है, इसकी नीव आजादी के बाद उन्होंने 1949 में तराई के संस्थापक पंडित रामसुमेर शुक्ला ने रखी थी। उनके द्वारा तराई को आबाद करने में दिए गए योगदान से वर्तमान पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। सबसे पहले द्वराष्ट्र का लाहौर में विरोध करने वाले स्वर्गीय पंडित रामसुमेर शुक्ल जी के ही नाम पर उत्तराखंड प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम रख उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा मौजूद थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचे वहा उन्होंने भोजन ग्रहण किया तथा उनकी माता श्रीमती जानकी देवी का आशीर्वाद लेकर उनका स्वास्थ्य लाभ जाना इस दौरान शुक्ला परिवार एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।