
किच्छा – कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ का तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा पूर्व मंत्री को जिस प्रकार आज यह सम्मान दिया गया है यह सम्मान बहुत पहले ही पार्टी हाईकमान को देना चाहिए था। जिस पर वह पार्टी राष्ट्रीय हाईकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते है।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि तिलक राज बेहड़ को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने जन भावनाओं का सम्मान किया है तथा उनके अध्यक्ष बनने के बाद तराई में गजब का उत्साह है कार्यकर्ताओं में एक नया जोश ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस मौक़े पर गौरव बेहड़ ने भी सभी कार्यकर्त्तायों को बधाई दीं तथा कहा की भाजपा से लोग बड़े त्रस्त है बेहड़ जी के अध्यक्ष बनने के बाद ऊधम सिँह नगर और आस पास की विधानसभा की सीटों पर इसका अच्छा खासा असर पड़ेगा, भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा। गौरव बेहड़ ने सभी कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौक़े पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ओम प्रकाश दुआ, भूपेंद्र चौधरी, गौरव बेहड़,सतपाल गाबा,सभासद फिरासात खान, आरिफ,सुनीता कश्यप,गिरीश चिटकारा,अशोक सिड़ाना,कुलदीप सिँह लक्की, नितिन फुटेला, अक्षय बावा,अकरम खान, जावेद मलिक ,इंदरपाल सिँह, सोनू ठाकुर,मिस्बाह उल हक़,परम जीत पम्मी,संदीप बावा, अशोक मित्रा, संदीप अरोरा,राजेश अरोरा,केवल हुड़िया,मनीष चिटकारा , पंकज मिगलानी, विशाल छाबरा, फजील खान, सोएब मलिक ,मनीष बंसल,रितेश चावला, दीप हँसपाल, नितिन शर्मा, रिजवान अंसारी,मनोज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल,शिवम् बेहड़ ,मुजस्सम,आशु बेहड़ आदि लोग उपस्थित थे।