

किच्छा – पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने नगर पालिका कार्यालय किच्छा में विगत दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी द्वारा रखी गयी 12 सूत्रीय मांगों को सुना व राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।
सफाई कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ को अपनी 12 सूत्रिये मांगों से अवगत करते हुए कहा की राज्य सरकार द्वारा यदि हमारी मांगों को गंभीरता से नही लिया जायेगा तो यह हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल जैसे संकट के समय में भी हमने अपनी सेवाएँ जान की परवाह किये बगेर दी, आज भाजपा सरकार हमारी अनदेखी कर हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिसे किसी भी सूरत मैं बर्दाश नही किया जायेगा।

श्री बेहड़ ने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के हितों के मामले को मजबूती के साथ भाजपा सरकार के समक्ष भी उठाएंगे। श्री बेहड़ ने सभी को आश्वस्त किया की देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बेनर तले जो मांगे रखी गई हैं। उसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भी रखा जायेगा, आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में भी सफाई कर्मचारियों के हितों के सभी मुद्दे को रखेगी।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, सभासद लियाकत अली, सभासद प्रतिनिधि जगरूप सिंह गोल्डी, भूपेंदर चौधरी, ओमप्रकाश दुआ, संदीप बावा, राजू बेदी, इन्दरपाल सिंह, रितेश चावला, मनीष चिटकारा, नितिन शर्मा,सोनू ठाकुर,संदीप अरोरा,कुलदीप सिंह लक्की आदि मौजूद थे।