– इंडिया नज़र ब्यूरो
रूद्रपुर – विधायक राजकुमार ठुकराल ने दरिया नगर बस्ती में कांति भाकुनी के घर से दीप चन्द्र के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बबलू सागर ने की।
विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम कर रही हैं। भाजपा सरकार में विकास कार्यों की गति थमने नहीं दी जायेगी। श्री ठुकराल ने कहा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। रूद्रपुर को विकास का माॅडल बनाया जायेगा।
ठुकराल ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतारे जा रहे हैं। वर्तमान में कई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। अभी कई और सड़कों का निर्माण होना हुआ है। विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनहित के कार्यों के लिए खुलकर धन खर्च किया जा रहा है। सरकार ने कोरोना काल में भी विकास कार्यों को थमने नहीं दिया। वर्तमान में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर धरातल पर उतारा जा रहा है।
श्री ठुकराल ने कहा भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। प्रदेश में नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास का पहिया ओर तेजी से घूमेगा। उन्होंने कहा कि रूके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जायेगा।
इस दौरान आनन्द शर्मा, निशा यादव, कांति भाकुनी, नंद लाल शर्मा, दीप चंद लोहनी, सनी पासवान, रजत यादव, महेश पंत, कन्हई गुप्ता, हैप्पी रंधावा, गुरप्रीत कौर, अनीता, हरीश चन्द्र पाण्डे, पूरन चन्द्र सनवाल, पूरन चन्द्र लोहनी, परमजीत कौर, गुरप्रीत कौर, समुद्री , राजकुमारी, देवकी, अंजलि, गोविंद सिंह नेगी, बिंदर देवी आदि मौजूद थे।