– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – जिले की पुलिस अपराधियों को पकड़ने के साथ साथ अब मूसलाधार बारिश से फसे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये भी आगे आई है। पुलिस की रेस्क्यू टीम ने बाढ़ में फसे 35 से 40 परिवारों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। शक्तिनगर के ग्राम अरविन्दनगर के प्रधान पति ने पंकज वसु ने सूचना दी थी कि जलपनिया बैगुल नदी में बरसाती पानी का ओवर फ्लो होने से लोगो के घरो में पानी भर गया है। जिससे 35 से 40 परिवार बाढ़ के पानी में फसे हुए है।
पुलिस को जैसे ही सूचना मिली सीओ किच्छा वीर सिंह,प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह अपनी राहत और बचाव के लिये पुलिस बल के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में पहुंच गये और उन्होंने सभी फसे परिवारों को बाहर निकाला जिनमे बूढ़े,बच्चे परिवार की महिलाये भी शामिल थी। बाद में इन्हे पंचायत भवन और प्राइमरी पाठशाला में शरण दिलाई गई है।
देखिये इन तस्वीरो को कैसे खाकी वर्दी पहने ऊधम सिंह नगर पुलिस के जवान दो से तीन फुट पानी में लोगो के मदद को हाथ बड़ा रहे है। इन्होने तुरंत मदद नहीं की होती तो पानी में फसे लोगो की जान को खतरा हो सकता था।
आपको बता दे कि विगत रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश से आसपास की नदिया उफान पर है। जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए है। पुलिस प्रशासन द्वारा सितारगंज क्षेत्र में पुलिस को आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ तैनात किया गया है ताकि तुरंत बचाव और राहत का काम शुरू किया जा सके।