

काशीपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में कृषि कानून के खिलाफ आज किसानों ने किसान पंचायत का आयोजन किया था। इस किसान पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने संबोधित किया।
काफी संख्या में एकत्र किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शहीद किसानों को याद किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की लगातार छह महीनो से किसान आंदोलन कर रहे है,सरकार हमारे सब्र का इम्तेहान न ले। उन्होंने कहा कि मिशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चलते रहेंगे। आंदोलन को गति किस प्रकार दी जाये,बॉर्डर और मोर्चा को किस प्रकार मजबूत किया जाये। इसी को लेकर यह पंचायत की गई थी।
उन्होंने कहा कि सरकार जिस प्रकार षड्यंत्र रच कर आंदोलन को तोड़ने का काम कर रही है, देश की जनता सब देख रही है अब किसान जाग चुका है। गुलामी नहीं होगी और यह तीनों काले कानून अब केंद्र सरकार को वापस लेने ही होंगे, एमएसपी कानून बनाना होगा और उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोकल मुद्दों को भी हल करना होगा।