– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने भाजयुमो की जिला बैठक कर 23 और 24 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के लिए युवाओं को लगने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि 24 तारीख को बाइक रैली के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रुद्रपुर से खटीमा तक जुलूस की शक्ल में जाएंगे और उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा ने नारा दिया है युवा सरकार 60 के पार। युवाओं के दम पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी
उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा पूर्व प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा पूर्व प्रदेश मंत्री हिमांशु शुक्ला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सर्वजीत सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धीरेंद्र मिश्रा के कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया।