– इंडिया नज़र ब्यूरो एक्सक्लूसिव
देहरादून – भाजपा आलाकमान ने भले ही युवा नेता और दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाकर युवाओ को एक सन्देश देने की कोशिश की हो,लेकिन जिस तरह वरिष्ठ मंत्री और विधायक नाराज़ दिख रहे है उससे कोई सियासी भूचाल आने के संकेत मिल रहे है।
सबसे ज़्यादा बागी तेवर राज्य के कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार सतपाल महाराज ने दिखाने शुरू कर दिए है। अभी शाम को नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण होने वाला है,किन्तु सतपाल महाराज के अपने समर्थक मत्रियो के साथ दिल्ली कुछ करने की खबरे आ रही है। वो दिल्ली भाजपा आलाकमान से अपनी नाराज़गी जताने गये है या फिर कोई नया राजनीतिक गुल खिलाने। यह तो आगे पता चलेगा,राजनीति में उठा पठक की महारत रखने वाले महाराज की बगावत भाजपा को भारी भी पढ़ सकती है।
हालांकि दूसरे विधायकों और मंत्रियो के बागी तेवरों से निबटने के लिये सांसद अजय भट्ट लगातार देहरादून में मंत्री और विधायकों को मनाने में लगे हुए है। आज ही उन्होंने विशन सिंह चुफाल से अलग कमरे में काफी देर तक मंत्रणा की। चुफाल को महाराज गुट का समर्थक समझा जाता है।
वही सियासत की चर्चाओं में ऐसी भी अफवाहे तैर रही है, कि भाजपा के 35 विधायक पार्टी का साथ छोड़ सकते है। यह क्या मात्र अफवाह है या इसमें कोई सियासी दम है यह तो आने वाले कुछ घंटो में ही साफ़ हो सकेगा। वैसे आगामी विधानसभा चुनाव की वैतरणी पार करने के लिये युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विपक्षियों से दो दो हाथ तो करने होंगे, वही अपने विरोधी नेताओ से भी सावधान रहना होगा तभी वो उत्तराखंड का सिहासन संभाल सकते है।