– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – आज सिडकुल में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने साइबर थाने का निरीक्षण किया तथा पुलिस को साइबर अपराध रोकने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि देश में साइबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिसे रोकना पुलिस के लिए चुनौती है। साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए ही कुमाऊं में स्पेशल थाना खोला गया है। अब साइबर क्राइम का शिकार कोई भी व्यक्ति cyber थाने में अपनी रिपोर्ट दे सकता है। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना व निराकरण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर व अन्य अधिकारी,कर्मचारी गण व सिडकुल एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य मौजूद थे।