
बाजपुर – आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 100 दिन का कार्यकाल पूरे होने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाते हुए पुनः चुनाव कराए जाने की मांग की है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिला संगठन मंत्री दीन दयाल सिंह के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। जहां आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओ ने काले फीते बांधकर मुख्यमंत्री के कार्यकाल को विफल करार देते हुए जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है।
इस दौरान जिला संगठन मंत्री दीनदयाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को और अधिक बढ़ावा मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कई बयानों में इतिहास को भी बदलने का काम किया है। इस दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने और चुनाव करवाने की मांग की है।