– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे है,वैसे वैसे राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ती जा रही है,आज किच्छा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रबल दावेदार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता तिलक राज बेहड़ ने पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओ से मुलाकाती करके आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और नब्ज़ टटोलने की कोशिश की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक में तिलक राज बेहड़ ने सभी पार्टीजनों को एकजुट और आपसी मतभेद भुला कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनविरोधी सरकार ने सभी विकास कार्य रोक दिये है,जिससे आमजन त्रस्त है। उन्होंने इस क्षेत्र में काफी विकास कार्य किये थे,परन्तु अब सभी कार्य रुके हुए है।
तिलक राज बेहड़ ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस हाई कमान से किच्छा क्षेत्र की सेवा करने की अपनी भावना से अवगत करा दिया है,यदि हाई कमान द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाती है तो सभी कार्यकर्ताओ और आमजन के समर्थन से वो इसे निभायेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे बहुमत से सत्ता में आयेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने पार्टी को मज़बूती प्रदान करने के लिये नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संगठात्मक ढांचा मज़बूत करने पर ज़ोर दिया। बैठक में चौधरी भूपेंदर सिंह,हाजी सरवर यार खान,ओम प्रकाश दुआ, सुनीता कश्यप, गौरव बेहड़, कुलदीप सिँह लक्की, डिंपल चिटकारा,रिजवान अंसारी, रितेश चावला, मनीष चिटकारा, विक्रम कोरंगा, रूबल बठला, दीप हँसपाल, मनोज गर्ग, पंकज मिगलानी, दिनेश अग्रवाल,ऋतिक अग्रवाल आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।