– उवेस सिद्दीकी
हल्द्वानी – उत्तराखंड कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर राज्य सरकार द्वारा एक दिन का शोक घोषित किया गया है। कल उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनकी अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री तीरत सिंह रावत खुद शामिल रहेंगे। साथ ही देश और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो का ताँता लगा हुआ है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तवीर करके उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ विपक्षी भाजपा के नेताओ, ,सामाजिक कार्यकर्ताओ और धार्मिक संघटनो ने उनके निधन पर शोक सभाये करके दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थनाये की।