– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे ही राजनैतिक पार्टियो ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है कोरोना महामारी जैसी घातक बीमारी की अब दूसरी लहर भी खत्म होने की सम्भावना है, तब कही जाकर भाजपा नेताओ को फ्रंटलाईन वर्करों के रूप मे कार्य कर रहे पत्रकारों की याद आई है।
राज्य सरकार के द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आज लोकसभा सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से लालकुआँ और बिन्दुखत्ता क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती एवं मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के माध्यम से रोग प्रतिरोधक बढ़ाये जाने वाली किट का वितरण किया ।
भाजपा बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के आवास तथा बिन्दुखत्ता अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजीव नगर में कोरोनाकाल मे फ्रंटलाइन वर्कर के रूप मे कार्य कर रही आशा वर्करों, पुलिस प्रशासन एवं पत्रकार बंधुओं को इम्युनीटी पावर बढ़ाये जाने वाली आयुष सुरक्षा किट वितरण की गई।
वही लालकुआँ मे सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती और लालकुआँ भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, डॉक्टर उषा ओली एवं डॉक्टर मुकेश आर्य द्वारा लालकुआँ मे भी पत्रकारो को आयुष सुरक्षा किट का वितरण किया गया।
वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, डॉ मुकेश आर्य, डॉ उषा ओली, देवेंद्र बिष्ट, धर्मेंद्र कोरंगा, पूरन बोरा, महेश फुलारा, भवानी दत्त सती, गिरीश जोशी, नवीन पपोला, सुशील यादव, भूपेंद्र पाठक, धन सिंह गढ़िया, कमल मिश्रा, रोशन मेहरा, संजय भट्ट, गणेश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, दीवान भाकुनी, विनोद देवराड़ी, शेर सिंह दानू, प्रदीप नौटियाल, चंदन दानू, दीपक सुयाल, दीप जोशी, नवीन कार्की, अनिल सिंह, आयुष सती, मुकेश कुमार, नंदी देवी, तारा देवी, पार्वती देवी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।