– अज़हर मलिक
बाजपुर – संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दर्जनों किसान संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। जहां किसानों ने कैसी कानून के विरोध में काले झंडे दिखाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि कानून की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया।
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कृषि कानून के 1 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं के आवास और कार्यालय के बाहर कृषि कानून की प्रतियां जलाने का किसानों को आह्वान किया गया था। जिसके चलते बाजपुर के किसान नेता और गाजीपुर बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में दर्जनों किसान काले झंडे लेकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। जहां किसानों ने कृषि कानून को काला कानून बताते हुए कानून की प्रतियां जलाई और काले झंडे लहरा कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि कृषि कानून को लेकर किसान तब तक अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे, जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेगी।