

मुनस्यारी – उत्तराखंड के मुनस्यारी में भी कश्मीर की तरह ट्यूलिप गार्डेन है,जहाँ विभिन्न तरह के रंग बिरंगे फूल अपनी रंगत बिखेर रहे है। लेकिन लॉक डाउन की वजह से इसकी रंगत फीकी पड़ी हुई है ,कभी यह विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहता था। लेकिन अब यहां लोकल पर्यटक ही है। इस गार्डन को वन विभाग द्वारा विकसित किया गया है। वसंत ऋतू में कुदरत यहां अपनी रंगीनिया बिखेरती है।

यही नहीं,काफी संख्या में यहाँ ऐसे पर्यटक भी रुके हुए है, जो लॉक डाउन के समय एकांत पहाड़ियों के बीच सुरक्षित रह कर, यहां की पर्वतमालाओं पर बादलो की अठलेलिया करते देख रहे है और पहाड़ो पर जमी बर्फ का भरपूर मज़ा ले रहे है। इस इलाके को लोग उत्तराखंड का ‘मिनी कश्मीर’ भी बोलते है। कुदरत की ऊँची ऊँची पहाड़िया आपको यहां जन्नत जैसा अहसास करायेंगी।

मुनस्यारी अपनी लकदक बर्फ की पहाड़ियों के कारण विश्व भर में मशहूर है,यह इलाका लगभग 2300 मीटर की उचाई पर है। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सीमाये तिब्बत और नेपाल से जुडी हुई है। इस इलाके से दिखती तिब्बत की सोने की मानिंद पहाड़िया अलग ही एहसास कराती है। कोरोनाकाल के बाद ऐसे पर्यटक स्थल की शांत वादियों में प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद लेने के लिये ज़रूर आइये,देखिये कितनी खूबसूरत दिखती है मुनस्यारी की यह तस्वीरें। आपका दिल बरबस इस पर आकृषित होगा।

