
– प्रदीप फुटेला
गदरपुर – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीत ग्रोवर ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलो को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि सभी राजनैतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता की हरसंभव मदद करने की कोशिश करनी चाहिए यही सच्ची मानवता होगी।
कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर ने कहा कि उनके द्वारा अपने स्तर से इस आपदा की घड़ी में जितनी भी मदद हो पाई वह की गई है आगे भी वह हमेशा जनता की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नही है यह एक कठिन व चुनोतिपूर्ण समय है, सभी को मिलजुल कर इस आपदा से लड़ना है।
उन्होंने कहा कि विगत दिनों रात्रि करीब 10 बजे उनके पास किसी का एमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए फोन आया। उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ को साथ लेकर तत्काल व्यवस्था की गई, जिससे मरीज की जान बच पाई। सभी को मानवता को आगे रखकर जनता की मदद करनी चाहिए वह मदद किसी भी रूप में हो सकती है।
ग्रोवर ने कहा कि उनके द्वारा एक एम्बुलेंस वाहन भी कोविड मरीजो को अस्पताल ले जाने के लिए प्रदान किया गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार अगर संवेदनशील होती तो इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता था। लेकिन सरकार के अविवेकपूर्ण निर्णयों से स्थिति विस्फोटक हो गयी। सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता व राशन भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है इससे गरीब परिवारों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।