
– शुऐब खान
रुद्रपुर – वीडियो में सेनेटाइज़ कर रहे शख्स कोई और नहीं बल्कि नगर निगम के मेयर राम पाल है,जो इस समय कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए खुद ही सेनेटाइजर मशीन से नगर की दुकानों को सेनेटाइज़ छिड़काव करने में लगे हुए है। जिसकी नगर में प्रशंसा की जा रही है।
राम पाल ने नगर के मुख्य बाज़ार और अन्य गलियों में खुद ही दुकानों को सेनेटाइज़ किया। बाद में उन्होंने कर्मचारियों को नगर में सेनेटाइज़ेशन करने के निर्देश दिए और नगर का जायज़ा भी लिया।
मेयर राम पाल सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा हर संभव कार्य किया जा रहा है। नगर में सेनेटाइज़ेशन के बाद स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। किसी भी तरह से कोरोना की चेन तोड़ने की कोशिश की जायेगी। इस अभियान में उन्होंने सबसे सहयोग करने की अपील भी की।
उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा ध्वनिविस्तारण यंत्र द्वारा मास्क लगाने,अनावश्यक घर से बाहर न निकलने और कोरोना गाईडलाईन का पालन करने की अपील की।