– इंडिया नज़र एक्सक्लूसिव
रुद्रपुर – भाजपा के तेज़तर्रार और दबंग विधायक राज कुमार ठुकराल ने कहा है कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर घोषणा कर दी है कि मलिन बस्तियों का नियमतिकरण कर नजूल भूमि पर निवास करने वाले नागरिको को मालिकाना हक़ और स्वामित्व प्रदान किया जायेगा। इससे पूरे राज्य के नागरिक लाभान्वित होंगे।
आप को बता दे कि 2017 में दूसरी बार चुनाव लड़ रहे भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल ने प्रतिज्ञा की थी,कि सरकार बनने पर वो नजूल भूमि पर बैठे लोगो को मालिकाना हक़ पट्टा दिलाएंगे। अगर वो नजूल भूमि पर मालिकाना हक़ नहीं दिला पाए तो फरवरी 2022 में होने वाला विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वाकायदा विधायक ने अपनी बात को पार्टी फोरम से लेकर मुख्यमंत्री तक को अवगत करा दिया था। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डा० भीम राव आंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण के बाद मलिन बस्तियों के नियमतिकरण सहित नजूल भूमि पर निवास करने वाले लोगो को मालिकाना हक पट्टा प्रदान करने की घोषणा की गई है।
भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उनकी और नगर की सबसे बड़ी मांग को पूरा करने का काम किया है,साथ ही इससे मेरी प्रतिज्ञा भी पूरी हो गई है और अब वो फरवरी 2022 में होने वाला विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
उनका कहना था कि गरीबो की लड़ाई के लिए उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन दाव पर लगा दिया था। आज मुख्यमंत्री ने उनके और पूरे राज्य के लोगो के सपने को साकार कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और नगर विकास मंत्री बंशीधर भगत का आभार व्यक्त करता हूँ।