– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल ने अचानक पूर्व मेयर पति सुरेश कोली के और अन्य कार्यकर्ताओ के साथ पहुंच कर भीमराव आंबेडकर पार्क में फैली गन्दगी को साफ़ किया और बाद में पार्क में स्थापित डा० भीमराव आंबेडकर की मूर्ती और फर्श विधायक ने स्वयं पानी से साफ़ किया।
इस अवसर पर विधायक राज कुमार ठुकराल ने कहा कि डा० भीमराव आंबेडकर ने भारत का संविधान लिख कर सबको न्याय का रास्ता सुलभ करवाया है। उन्होंने संविधान में सबको बराबरी का अधिकार दिया है। इसी संविधान की वजह से दुनिया भारत का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है। जहा सबको अपनी बात कहने की पूरी स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि डा० भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनको स्मरण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का प्रण करेंगे।
इस मौके पर विधायक के साथ भाजपा नेता सुरेश कोली, भाजपा नेता गोपी सागर, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप बाल्मीकि, यादराम कोली, सोनू कोली, गजेंद्र प्रजापति, राजेश ग्रोवर, विपिन कोली, सूरज रोगा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।