– अज़हर मलिक
बाजपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को आज किसानो के गुस्से का शिकार होना पड़ा। गुस्साये किसानो ने मंत्री को न केवल काले झंडे दिखाये बल्कि केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भड़ास भी निकाली। गुस्साये किसान पुलिस से भी भिड़ गये,जिससे बड़ी मुश्किल से पुलिस ने किसानो को काबू में किया। बाद में किसान सड़क पर धरना और प्रदर्शन करने लगे।
सुल्तानपुर पट्टी के एक निजी विद्यालत में कैबिनट मंत्री यशपाल आर्य का कार्यक्रम संचालित हो रहा था ,जिसपर किसान सुल्तानपुर पट्टी पहुच गए। जहां किसानों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कृषि कानून के विरोध में काले झंडे दिखाकर केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जिन्होंने किसानों को कार्यक्रम स्थल में जाने से रोका।
किसानों का कहना था कि जब तक तीन कृषि कानून वापस नही होते है, तब तक भाजपा के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों का विरोध किया जाता रहेगा।
वही कैबिनट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए तरह के विरोध करवा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के विरोध से प्रदेश का भला नही होगा।