
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रामनगर – उत्तराखंड के नये नये बने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का फटी जींस का विवादित ब्यान अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था, कि उन्होंने आज फिर अपने सम्बोधन में ऐसा बोल दिया जिससे मुख्यमंत्री के सामान्य ज्ञान को लेकर सवाल उठ खड़े हुए है। एक सूबे के मुख्यमंत्री को इतना भी ज्ञान नहीं है कि भारत किस देश का गुलाम रहा है ? हालांकि यह उनकी भूल हो सकती है। लेकिन इसको लेकर विपक्ष उनके सामान्य ज्ञान पर सवाल उठा रहा है और तीरथ सिंह रावत यह ब्यान सोशल मीडिया की सुर्खिया बना हुआ है।
दरअसल हुआ ये रामनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में जब वह भाषण दे रहे थे तो एक बड़ी भूल के शिकार हो गए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि अमेरिका ने भारत पर 200 वर्ष राज किया और साथ ही ये भी बोल दिया कि अमेरिका ने पूरे विश्व मे राज किया। जब कि वास्तविकता यह है कि इंग्लैंड ने भारत पर 200 वर्ष राज किया था ना कि अमेरिका ने। मुख्यमंत्री के इस सामान्य ज्ञान को लेकर चर्चा में है।
इसी के साथ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लॉक डाऊन के दौरान बांटे गये अनाज को लेकर भी विवादित बात बोल दी,उन्होंने कहा कि जिनको कम अनाज मिला वो उनके राशनकार्ड के अनुसार मिला। ज़्यादा बच्चे पैदा करते तो उन्हें ज़्यादा अनाज मिलता। हालांकि यह बात उन्होंने चुटकी लेते हुए कही। लेकिन सोशल मीडिया पर ज़्यादा बच्चे पैदा करने का यह ब्यान भी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इससे उनके बेतुके ब्यान देने को लेकर चर्चा हो रही है। जिससे सरकार की साख गिर रही है।