

सितारगंज – यातायात नियमो का खुलेआम उल्लंघन करने पर आज सुबह 4 बजे उप संभागीय विभाग के तेज़ तर्रार एआरटीओ (ई) बी के सिंह ने अचानक सितारगंज क्षेत्र के सरकड़ा पुलिस चैक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमो का उल्लंघन करने पर ग्यारह चालान किए गए।
यही नहीं छ : कृषि ट्रैक्टर ट्रालियों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर सीज किया गया। इनमे ईटे भर कर लेजाई जा रही थी। अकसर सुबह ऐसी अवैध ट्रैक्टर ट्रालियों से यह अवैध धंधा चल रहा है। यातायात नियमो की नदेखि करने पर 9 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन करने की संस्तुति भी की गई है तथा तीन परमिटों के निरस्तीकरण के लिये कार्यवाही के लिए संस्तुति की गई है। इस छापामारी से डग्गामार वाहनों से अवैध कार्य करने वालो में खलबली मची हुई है।
