
– मो० आरिफ
सितारगंज – विधानसभा क्षेत्र के शक्तिफार्म में चयनित जरूरतमंदों और लाभार्थियों को शक्तिगढ़ नगर पंचायत के सभागार में सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक बांटे विधायक सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याओं के हर संभव निस्तारण की बात भी कही।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश में चहुमुखी विकास कर रही है क्षेत्रवासियों की समस्याओं के साथ उनकी जरूरतों को पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विधायक ने कहा गरीब निर्धन व असहाय जरूरतमंदों व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं चयनित लाभार्थियों को आज लगभग दो लाख रूपये के चेक बांटे गए हैं। चयनित लाभार्थियों को इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
वही शक्तिगढ़ नगर पंचायत सभागार में पहुंचे लाभार्थियों ने भी उत्तराखंड सरकार के साथ विधायक सौरभ बहुगुणा का आभार प्रकट किया कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ नगर पंचायत के चेयरमैन सुकांत ब्रह्म भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।