


रुद्रपुर – नगर निगम द्वारा निगम की दुकानों के बड़े हुए किराए के संबंध में देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में लगभग 400 दुकानों के प्रतिनिधि ने नगर निगम के महापौर रामपाल जी एवं नगर आयुक्त रिंकु बिष्ट से मिलकर बढ़े हुए किराए को स्थगित कर नए बोर्ड की बैठक में नेट नए तरीके से निर्धारण करने की मांग की।
जिस पर नगर आयुक्त रिंकु बिष्ट ने सभी दुकानों का दोबारा सर्वे करने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया इस समिति के माध्यम से नया किराया क्या होना चाहिए तय किया जाएगा इस समिति के अंदर दो व्यापारी दो नगर निगम के कर्मचारी रहेंगे नगर निगम के महापौर रामपाल जी ने व्यापारियों की उचित मांग को देखते हुए अगली बोर्ड की बैठक तक इस किराए को लागू न करने का निर्णय लिया और समिति की रिपोर्ट के अनुसार किराए को पुनः बोर्ड में रखने का आश्वासन दिया और दुकानों की मरम्मत कार्य को करवाने का भी आश्वासन दिया।
देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा देवभूमि व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा देवभूमि व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम लगातार व्यापारियों का सहयोग कर रहा है जिसके लिए देवभूमि व्यापार मंडल नगर निगम का आभार एक करता है और व्यापारियों को आश्वासन देने आता है नगर निगम द्वारा जायज किराया ही बढ़ाया जाएगा और जो दुकाने पुरानी हो गई है उनकी भी मरम्मत नगर निगम के द्वारा करवाई जाएगी। मुलखराज सुखीजा हरीश मनीष गुप्ता पंकज बांगा जतिन नागपाल राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।