– नाहिद खान
मुंबई – बॉलीबुड की एक और फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा भी आज 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली है,यह उनकी दूसरी शादी होगी। वो बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ फेरे लेंगी। जिसमे उनके कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के शामिल होने की संभावना है।
आप को बता दे कि दीया मिर्ज़ा ने 2008 में दिल्ली में साहिल संघा शादी की थी,लेकिन दोनों ने ग्यारह साल के रिश्ते के बाद सन 2019 में ही अलग होने का फैसला ले लिया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने संयुक्त रूप से सोशल मीडिया पर अपने ब्यान जारी करके दी थी। जिसमे उन्होंने अपने रिश्तो के ग्यारह साल बाद अलग अलग रास्तो पर चलने के साथ ही अलगाव की बात कही थी। इतने लम्बे रिश्ते के टूटने पर दोनों ने ही अभी तक चुप्पी साधी हुई है। यह रिश्ता किस वजह से टूटा कोई नहीं जानता।
(पूर्व पति साहिल संघा के साथ दीया)
अब अपने रिश्ते के अलगाव के दो साल बाद फिर से दीया मिर्ज़ा शादी के नये बंधन में बंधने जा रही है। हालांकि अभी दीया मिर्ज़ा की शादी किस स्थान पर होगी, इसकी कोई ऑफीशियल जानकारी नहीं दी गई है। दिया मिर्ज़ा ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत सैफ खान की फिल्म ‘रहना है तेरी ज़िन्दगी में’ से की थी। संजू के बाद साल 2020 में उनकी फिल्म थप्पड़ रिलीज़ हुई थी। अभी उनकी ताज़ा फिल्म तेलगु में ‘वाइल्ड डॉग’ है जिसमे वो एक्शन करती हुई नज़र आयेंगी। फ़िल्मी सफर तो उनका कामयाब रहा है,अब उनकी निजी ज़िन्दगी और शादी लाईफ भी कामयाब रहे इंडिया नज़र की यही शुभकामनाये है।