

– मो० आरिफ
सितारगंज – उत्तराखंड की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी परिमल राय आज बंगाली बाहुल्य शक्तिगढ़ क्षेत्र में पहुंचे,जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाये पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए सितारगंज विधानसभा कांग्रेस प्रभारी परिमल राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव में जुट जाये .जिससे कांग्रेस इस क्षेत्र में मज़बूत हो सके और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आ सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन करने के लिए तैयार बैठी हैं। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को आह्वान करते हुए कहा कि नगर और ब्लाक के सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए जिससे हम मज़बूत हो सके। बैठक के दौरान प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कमेटी गठित कर कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुचाने का काम भी करे,कांग्रेस द्वारा चलाई गई कई जन कल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान त्रिवेंद्र सरकार ने बंद कर दिया है। जिससे क्षेत्र का विकास का पहिया रुक गया है।

प्रभारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, किसानों के शांतिपूर्ण तरीके से होने प्रदर्शन के बावजूद भी किसानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। जिसे साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि सितारगंज के विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र के कांग्रेसियों को झूठे मुकदमे में फंसाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार से लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता अहंकार से भरा हुआ है। भाजपा लोकतंत्र का गला घोट रही है, आने वाले समय में भाजपा का अहंकार जनता दूर करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आन सिंह रावत , नगर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य, रमेश राय, विजय सिंह गुरनाम सिंह प्रसाद मंडल इंद्रपाल सिंह शिवकुमार चक्रवर्ती, रिपुसूदन मंडल,विष्णु तरफदार, जय तरफदार,रवि हालदार,समर मजूमदार,भुमपाल सिंह, सिद्धार्थ मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।