– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – आप इन तस्वीरो को देखिये,ओवर लोड ट्रक, टुकटुक पर खतरनाक ढंग से लदा सरिया जिससे दुर्घटना होने का भय है,जुगाड़ रिक्शा,बाईक पर लदी कुर्सियां। जी हां यह सब यातायात नियमो की अवहेलना करके सड़क पर दौड़ रहे थे। लेकिन अब सहायक संभागीय परिवहन विभाग रुद्रपुर के तेज़ तर्रार एआरटीओ (ई) बीके सिंह ने इन सभी का चालान कर इन्हे यातायात नियमो का पालन करने का पाठ भी पढ़ाया।
अगर आप भी यातायात नियमो का उल्लंघन कर रहे है तो हो जाओ सावधान ! इससे जहाँ आपका वाहन सीज़ हो सकता है या उसका चालान हो सकता है। इन दिनों राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रह है,जिसके संभागीय परिवहन की टीम जिलाधिकारी के निर्देश पर चैकिंग अभियान चला रही है। जो 18 जनवरी 21 से 17 फरवरी 21 तक चलेगा।
एआरटीओ (ई) बी के सिंह ने बताया कि जिले के अलग अलग क्षेत्रों में सौ से ज़्यादा चालान किये गये है ,जिनमे वाहन सीज,ओवरलोड,तीव्रगति वाहन चलाना, बिना आरसी,बिना ड्राइविंग लाइसेंस,बिना हेलमेट चालान के साथ प्राइवेट ट्रक्टर का व्यवसायिक उपयोग करने और बिना परमिट के वाहनो के चालान किये गए है।
श्री सिंह ने बताया कि किसी भी सूरत में डग्गामार वाहनों और यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सड़क पर नहीं चलने दिया जायेगा। जिससे दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। यातायात नियमो के पालन के लिये स्कूल से लेकर सड़क तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिडकुल के कर्मचारियों की साईकिलो पर रिफ्लेक्टर चिन्ह लगाये गये है। इसके लिये सिडकुल वैलफेयर सोसायटी के सहयोग से सहायक संभागीय परिवहन विभाग ऊधम सिंह नगर ने अभियान चलाया था।