– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधमसिंह नगर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस में जहां फायर सर्विस के महत्वपूर्ण पदों सहित विभिन्न पद बड़ी संख्या में रिक्त हैै,वहीं अपर पुलिस अधीक्षक व महिला उपनिरीक्षक सहित विभिन्न पदों पर स्वीकृत पदों से अधिक कर्मचारी, अधिकारी कार्यरत है। यह खुलासा सूचना अधिकार के अन्तर्गत ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस के लोक सूचनाधिकारी द्वारा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन नेे ऊधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस के स्वीकृत, रिक्त व कार्यरत पदों की सूूचना मांगी थी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/अपर पुुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर देवेेन्द्र पीचां ने अपने पत्रांक 391/2020 के साथ स्वीकृत, रिक्त व कार्यरत पदों का विवरण उपलब्ध कराया गया है।
श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस में विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में पद रिक्त हैै . इनमें नागारिक पुलिस में उपनिरीक्षक पुरूष केे 44 पद, मुख्य आरक्षी पुलिस केे 85 पद, मुख्य आरक्षी महिला का 1 पद तथा आरक्षी पुरूष के 52 पद शामिल है। सशस्त्र पुलिस में निरीक्षक यातायात के 2 पद, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 2 पद, मुख्य आरक्षी स0पु0 के 36 पद तथा मुख्य आरक्षी यातायात के 4 पद, मुख्य आरक्षी बम डिस्पोजल के 05 तथा मुख्य आरक्षी स्वान का 1 पद, मुख्य आरक्षी शैडो के 2 पद, आरक्षी सशस्त्र पुलिस के 75, आरक्षी यातायात के 14 तथा आरक्षी शैैडो/गनर के 12, मोटर बोट चालक के 1 तथा चतुर्थ श्रेणी के 24 पद खाली हैै। इनमें से केवल चतुर्थ श्रेणी के 18 पदों पर ही उपनल कर्मी कार्यरत हैैं। परिवहन शाखा में उ0निरीक्षक व मुख्य आरक्षी का 1-1 पद रिक्त है जबकि लिपिक संवर्ग में उ0नि0(एम.) आशुलिपिक के 03, ए0एम0आई (एम) सहायक लिपिक के 6 पद रिक्त है।
आग के लिये संवेदनशील इस जिले में सी0एफ0ओ0 के अतिरिक्त सभी पदों पर रिक्तियां हैै इसमें 06 एस.एफ.ओे. 03, एफ एस.एस. ओे., 9 लीडिंग फायरमैन, 21 फायर सर्विस चालक, 65 फायरमैन, 06 ए.एस.आई (एम) तथा 02 चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त हैै। इसमें से केवल फायर सर्विस चालक के पद पर 14 उपनल कर्मी कार्यरत हैै जबकि चतुर्थ श्रेणी के 2 रिक्त पदों पर 4 उपनल कर्मी कार्यरत हैै। अभिसूचना इकाई में निरीक्षक के 21, हे कानि0 के 7 तथा कानि0, एस.आई (एम) तथा चतुर्थ श्रेणी का 1-1 पर रिक्त है।
श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले में विभिन्न पदों पर स्वीकृत पदों से अधिक अधिकारी, कर्मचारी कार्यरत है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर 01 के स्थान पर तिगुर्ने 03 अधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक के 04 स्वीकृत पदों पर 06 अधिकारी कार्यरत हैै, जबकि सहायक पुलिस अधीक्षक तथा व्यवहारिक प्रशिक्षाणाधीन आई.पी.एस. का कोई पद स्वीकृत नहीं हैं। जबकि इन पर एक-एक अधिकारी कार्यरत हैं।
नागरिक पुलिस में निरीक्षक के 14 पद स्वीकृत हैै जबकि डेढ़ गुना से अधिक 22 निरीक्षक कार्यरत है। जबकि उपनिरीक्षक महिला का मात्र एक पद स्वीकृत है, जबकि 24 गुना 24 महिला उ0नि0 कार्यरत है। आरक्षी महिला के 75 पद स्वीकृत जबकि तिगुनी से अधिक 255 आरक्षी महिला कार्यरत हैं।
सशस्त्र पुलिस में उ0निरीक्षक यातायात का एक पद स्वीकृत हैै, जबकि दुगने 2 कार्यरत हैै। मुख्य आरक्षी पी.टी.आई के 02 पद स्वीकृत हैै जबकि डेढ़ गुना 3 कार्यरत हैैं। सशस्त्र पुलिस में मुख्य आरक्षी आई.टी.आई. आरक्षी बम डिस्पोजल, आरक्षी स्वान का कोई पद स्वीकृत नहीं है जबकि क्रमशः 3,2 व 3 कर्मचारी कार्यरत हैं। परिवहन शाखा में आरक्षी के 33 पद स्वीकृत है जबकि एक तिहाई अधिक 44 कर्मचारी कार्यरत हैैं। अभिसूचना ईकाई में 12 के स्थान पर 13 उपनिरीक्षक कार्यरत हैं।