– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – जिले के किच्छा सूरज मल अग्रवाल डिग्री कॉलेज में आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पर ऊधम सिंह नगर संभागीय परिवहन विभाग द्वारा छात्रों को यातायात नियमो के जागरूकता हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कॉलेज के छात्र,छात्राओं ने भागीदारी की। .
इस अवसर पर ए आरटीओ बीके सिंह ने छात्रों को यातायात नियमो का खुद पालन करने और दूसरो को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश भी अधिकाँश दुर्घटनाये यातायात नियमो का पालन न करने के कारण घटित होती है। यदि हम इन नियमो का खुद सख्ती से पालन करेंगे तो सड़क दुर्घटना को रोकने में कामयाब होंगे। दूसरो को भी यातायात नियमो का पालन करने को कहे और उन्हें भी जागरूक करे।
बीके सिंह ने कहा कि सड़क के किनारे यातायात चिन्हो की पहचान करना,गति पर नियंत्रण रखना और ओवरटेक लेते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। जिससे हम सुरक्षित रह सकते है।
बीके सिंह ने ‘इंडिया नज़र’ को बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में वो सभी क्षेत्रों में जाकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे है ,जिससे लोग जागरूक हो सके और यातायात नियमो का पालन कर सके।