

– अज़हर मलिक
काशीपुर – प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस एकजुट होकर जनता के बीच जाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, कांग्रेस मिशन 2022 की रथ यात्रा निकाल कर प्रदेश की हर विधानसभा में जनसंपर्क कर रही है जिसके चलते कुमाऊँ के प्रवेश द्वार जसपुर और काशीपुर में मिशन 2022 की रथ यात्रा का जोरदार आगाज किया गया, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने रथ यात्रा में शामिल होकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पीसीसीआई अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मिशन 2022 के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा सरकार की दुराग्रही नीतियों के प्रति जनता को जागरूक करें। साथ ही जनता के बीच मे रहकर कार्य करें। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नाम से जो डबल इंजन सरकार बनाकर जनता को सजीले सपने दिखाए थे वो पूरी तरह से झूठे साबित हुए है, बल्कि जनता को विकाश के नाम पर चलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जो भी मतभेद रहे हो इसबार सभी एकजुट होकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिशन 2022 को सफल बनाएंगे और प्रदेश में एक बार फिर सत्ता पर काबिज होकर जनभावनाओं की सरकार बनाएंगे।
रथ यात्रा में कुमाऊँ के दिग्गज कांग्रेसी नेता इंदिरा हृदयेश और रंजीत सिंह भी नजर आए। कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंकते हुए जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया, और किशानो के साथ भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैये पर भी कॉग्रेस नेताओं ने जमकर प्रहार किया। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करती है और कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव है जिनके बदौलत ही पार्टी मजबूत होती है इसलिए कार्यकर्ता मिशन 2022 के लिए एक जुट हों और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें।