– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – जिले में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समिति के लिए लगातार स्वेच्छा से दान दे रहे है। इसी श्रंखला में राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर के लिये किच्छा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री राम सिंह वैध जी की धर्मपत्नी श्रीमती विद्या देवी जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समिति को एक लाख रूपये का दान चेक द्वारा दिया है।
इस अवसर पर उनकी बड़ी बहू शैलजा सिंह, छोटी बहू संगीता सिंह उनके पोते विवेक दीप सिंह साथ में थे। अभियान प्रमुख अनिल अग्रवाल ने दान देने पर उनका आभार प्रकट किया। दिनेश भाटिया जी धीरेंद्र प्रताप सिंह जी अमित सक्सेना आदि लोग भी उपस्थित थे।