– इंडिया नज़र ब्यूरो
रूद्रपुर- ” देश में जनसंघ की स्थापना इसलिए करनी पड़ी थी,क्यों कि देश का जो बंटवारा हुआ और धारा 370 और 56 ए जो देश के अंदर लगायी गयी और बंटवारे के बाद जो धार्मिक उन्माद हुआ। उसके बाद लगातार कांग्रेस की जो गलत नीतियां चलते देश के अंदर राष्ट्रवाद की भावना को विकसित करना जरूरी था। इसी लिए जनसंघ की स्थापना की गयी थी। राष्ट्रवाद की भावना के साथ ही आगे चलकर जनसंघ ने भारतीय जनता पार्टी का रूप लिया।”
यह विचार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्य सभा सांसद एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने यहां एक होटल में कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विकट किये।
राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राजनीतिक के बजाय सामाजिक सोच ज्यादा रखता है, क्यों कि देश की संस्कृति और देश के प्रति लगाव की भावना को कार्यकर्ताओं मेे लगातार विकसित किया जाता है। कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित की भावना का जो परिचय दिया वह उदाहरणीय है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाॅकडाउन के दौरान घर घर जाकर समाजसेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया।
भाजपा उत्तराखण्ड प्रभारी ने कहा कि देश की हर बुराई को खत्म करना हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रवाद की भावना वाला व्यक्ति ही भाजपा की सदस्यता लेता है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राजनीतिक सोच से ज्यादा राष्ट्रहित की सोच रखती है इसी लिए प्रधान मंत्री लगातार सामाजिक मुद्दों को अहमियत देते हैं। चाहे वह तीन तलाक की बात हो चाहे वह घर-घर शौचालय की बात हो। भाजपा देश की हर बुराई को खत्म करना चाहती है। कोरोना के खिलाफ भारत ने जो लड़ाई लड़ी है उसके लिए भारत ने विश्व में अलग पहचान बनायी है। आज भारत चाइना के बाद दूसरा ऐसा देश जो सबसे ज्यादा पीपीई किट बना रहा है। आज 15 हजार लैबों में कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है। आज एक नहीं बल्कि दो दो स्वदेशी वैक्सीन कोरोना को खत्म करने के लिए तैयार हो चुकी है। यह सरकार की मजबूत इच्छा शक्ति का ही परिणाम है।
राज्य सभा सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा कि हमें रूकना नहीं है लगातार चलना है, चाहे देश की विकास की बात हो या सामाजिक सौहार्द की बात हो। इस पर लगातार काम किया जा रहा है।
देश की सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले जब हम रेलवे या बस में सफर करते थे, तो सबसे ज्यादा एलाउंस यही होता था कि बस या ट्रेन में कोई आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं। लोग भय के मौहाल में यात्रा करते थे। आज छह साल में बम तो दूर पटाखा तक कोई अपनी मर्जी से नहीं फोड़ पाया। देश की सीमायें पूरी तरह सुरक्षित है, देश का सैनिक इस बात का अनुभव करता है। राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार पीएम मोदी खुले दिल से काम कर रहे हैं।
किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है। जिन कानूनों पर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। इन्हीं बिलों की पैरवी करने वाले सबसे पहले शरद पवार, मुलायम सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जैसे लोग थे। आज जब ये बिल कानून बन चुके हैं तो इन्हीं लोगों को दिक्कत हो रही है।
अब प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने नाम का परिचय देने के साथ-साथ अपने पोलिंग बूथ एवं वोटर आईडी का भी परिचय देना अनिवार्य है, ताकि शक्ति केंद्रों की कार्यशालाओं में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया जा सके इसमें कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटे हैं। निश्चित ही कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायेगी और पार्टी एक बार फिर उत्तराखण्ड में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने प्रदेश प्रभारी के आगमन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम जी का जो आज मार्ग दर्शन मिला उसमें एक बात निश्चित रूप से स्पष्ट हुई कि पार्टी कार्यकर्ता यहां कोई पद पाने की इच्छा से पार्टी में सेवा नहीं करता बल्कि देश के प्रति कुछ करने की इच्छा शक्ति लेकर पार्टी की भावना से जुड़ता है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा पूर्व सांसद बलराज पासी विधायक पुष्कर सिंह धामी, दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश सिंह, राजकुमार गिरी, विवेक हिमांशु बिष्ट, उत्तम दत्ता, अनिल चौहान, ललित मिगलानी, शैली फुटेला, राकेश सिंह, संजय ठुकराल, सुरेश कोली गजेंद्र प्रजापति राजेंद्र सिरधर, चंद्रसेन कोली सहित कार्यकर्त्ता और
पदाधिकारी मौजूद थे।