-अज़हर मलिक
ऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर दोराहा चौराहे पर अब सड़क चौड़ीकरण में आये एक पेड़ को बचाने में दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुडी संस्था लगी हुई है । सड़क के बीच आ रहे इस पेड़ को सुरक्षित दूसरे स्थान पर रिप्लांटेशन किया जायेगा। इसके लिये विशेष तौर पर दिल्ली से आई विशेष टीम ने काम शुरू कर दिया है।
यह सारी कवायद बाजपुर की पर्यावरण संस्था ‘क्लीन बाजपुर ग्रीन बाजपुर’ के अनुरोध पर हो रहा है। यह संस्था जहाँ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए बनाने पर काम करती है,वही पेड़ो की सुरक्षा के लिये भी जनजागरण करती है ताकि पेड़ो का लोग महत्व समझ सके। इस संस्था को जब पता चला कि बर्षो से बाजपुर दोराहा चौराहे की शोभा बना पेड़ सड़क चौड़ीकरण की जड़ में आ गया और उसको काटा जायेगा। तब इस संस्था से जुड़े सदस्यों ने इसे बचाने की ठानी और इस पेड़ को रीप्लान्टेशन करने का अनुरोध किया। आखिरकार संस्था यह जंग जीत गई और अब इस पेड़ को दूसरे स्थान पर रिप्लांटेशन किया जा रहा है। संस्था के सदस्य इसके काफी प्रसन्न है कि उनकी पहल रंग लाइ है।

पर्यावरण प्रेमी अमित सैनी का कहना है कि वन विभाग ने उनकी पेड़ बचाने की मुहीम को सहमति दे दी है। अब यह पेड़ दोराहा चौराहे से रिप्लांटेशन के जरिए दूसरे स्थान पर लगाया जायेगा। दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुडी संस्था के साथ दिल्ली से आई टीम ने काम शुरू कर दिया है।
बता दें कि उच्च न्यायालय के आदेश पर बाजपुर के दोराहा चौराहे को चौड़ीकरण का कार्य स्थानीय प्रशासन ने शुरू किया था। जिसके चलते स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाते हुए दो धार्मिक स्थलों को दूसरे स्थान पर स्थापित कर दिया था। जिसके बाद दोराहा चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए कवायद शुरू की गई थी। जिसके बाद पीडब्लूडी विभाग द्वारा चौराहे पर करीब 100 वर्षो से लगे पेड़ को काटने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन बाजपुर के पर्यावरण प्रेमी अमित सैनी ने पेड़ को काटने की जगह अन्यत्र स्थान पर लगाने की वन विभाग और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात की। जिसके चलते अमित सैनी ने दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़े अजय नागर से पेड़ को रिप्लान्ट करने की बात की, जिसपर अजय नागर पेड़ की जान बचाने के लिए जिम्मा उठाया है।

पर्यावरण प्रेमी अमित सैनी द्वारा पेड़ को बचाने के लिए किये गए प्रयास के बाद पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़े अजय नागर अपनी टीम के साथ बाजपुर पहुचे ओर विशालकाय पेड़ को रिप्लान्ट करने की कार्यवाही शुरू की है। इस दौरान अजय नागर ने कहा कि अगर अमित सैनी जैसी सोच हर व्यक्ति सोचने लगा तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और जनता भी। साथ ही उन्होंने बताया कि दो माह में इस पेड़ को पुनः हरा भरा बना दिया जायेगा।