


– नाहिद खान के साथ अज़हर मलिक काशीपुर से
ऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भले ही ट्वीटर के माध्यम से अपने उस ब्यान को वापस ले लिया हो, जो उन्होंने नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश के वारे में गत दिनों भीमताल में कहा था। लेकिन इससे जहाँ कांग्रेस उनके इस ब्यान से आग बबूला है और लगातार भगत के इस ब्यान की निंदा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन कर रही है, वही विपक्षी पार्टिया भी भगत पर हमलावर हो रही है।
ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के महिलाओ के प्रति असंसदीय शब्दों के प्रयोग से सब पार्टियों के निशाने पर भाजपा आ गई है। मौसम भले ही सर्द हो रहा है लेकिन भगत के ब्यान ने राजनीतिक गर्माहट भर दी है।

रुद्रपुर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। उनका कहना है कि राजनीति की भी एक गरिमा होती विचारो का विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन असंसदीय भाषा को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एक ऐसे पार्टी का मुखिया जो महिलाओ के सम्मान की बात करती है। वोही महिलाओ का अपमान करे तो इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इसके चल चरित्र कैसा है।
काशीपुर में भी हो रहा है विरोध
‘इंडिया नज़र’ संवाददाता अज़हर मालिक ने रिपोर्ट दी है कि भजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के ब्यान के उत्तराखंड में राजनीति कर रही सभी पार्टियां, भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बयान की निंदा की है।
वही कुछ पार्टियों के नेताओं ने उन पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही, तो कुछ पार्टियों ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से माफी मांगने की मांग की है। लेकिन भगत ने अभी तक माफ़ी नहीं मांगी है ,जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगी है।
बसपा नेता आशिम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेता प्रतिपक्ष डा० इन्दिरा हदृयेश के लिए घोर निन्दनीय एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने पर निंदा की है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सम्पूर्ण नारी समाज का घोर अपमान किया है। बसपा नेता आसींद ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत को माफी मांगी चाहिए।
(कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव)
तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के बयानों से भाजपा का चरित्र सामने आ गया है। जो पार्टी महिलाओ के सम्मान की बात करती थी। वह पार्टी अब महिलाओं का अपमान करती हुई दिखाई दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की बात नहीं बल्कि महिला के सम्मान की बात है।