


काशीपुर – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव अभी दूर है लेकिन उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछ चुकी है। वही दो पार्टियों के चुनावी युद्ध के बीच इस बार आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी युद्ध लड़ने के लिए बिगुल बजा दिया। तो देवभूमि का विधानसभा चुनावी युद्ध त्रिकोणीय होते हुए दिखाई दे रहा है।
उत्तराखंड की स्थापना होने के बाद उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में हमेशा कांग्रेस और भाजपा के बीच ही राजनीतिक युद्ध देखने को मिलता है। कभी सत्ता कांग्रेस के पास तो कभी भाजपा के पास होती है। लेकिन इस बार उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। काशीपुर में दो पार्टियों में होने वाले राजनीतिक युद्ध को इस बार त्रिकोणीय बना दिया है।
आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव दिलचस्प होगा। कांग्रेस हो, या भाजपा हो, या आम आदमी पार्टी, तीनों ही पार्टी के पदाधिकारी नेता उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाने का समीकरण लगाने की चौपड़ बिछा रहे है। कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी अपना मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से बता रहे है।जबकि भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में आने की बात कर रही है।

(आम आदमी पार्टी के नेता दीपक वाली)
फिलहाल कांग्रेस दोनों पार्टियां पर नज़र रखे हुए है। तो वही आम आदमी पार्टी के नेता दीपक वाली का कहना है, 2022 के चुनाव में कांग्रेस कही भी दिखाई नहीं देगी आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से होगा और हमारी पार्टी 2022 का चुनाव जीतकर उत्तराखंड में सरकार बनायेगी।

(भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता)
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता का कहना है की भारतीय जनता पार्टी 57 विधायकों के साथ प्रचंड बहुमत से सत्त में है। इस बार 2022 में 60 प्लस सीटें लाने का हमारा लक्ष्य है, विपक्ष की भूमिका में कुछ छोटी मोटी पार्टियां उत्तराखंड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन इस देवभूमि में देशभक्त सैनिक रहते हैं । उस देवभूमि पर टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थन करने वाली पार्टी के पैर तक जमने नहीं देंगे.

(कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह)
तो वहीं कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा सत्ता में रहती है। यही चलता आ रहा है, भाजपा से वैसे भी जनता परेशान है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अभी पूरी तरीके से अपनी सरकार नहीं बना सकती। जनता आम आदमी पार्टी को वोट नहीं देगी उसका ऑप्शंस मात्र कांग्रेस बचता है।