


ऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनो से इतने खफा है कि उन्होंने किसान दिवस के अवसर पर न केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खून से खत लिख कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की बल्कि साथ ही चेतावनी भी दे डाली कि यदि केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने में हठधर्मिता दिखाई तो किसान अपने खून का एक एक कटरा बहाने को तैयार है।

बाजपुर के कृषि प्रधान क्षेत्र में किसान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। जिसमे किसानो ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की। इसी दौरान किसानो ने केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलो के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से खत लिख दिया। जिसमे उन्होंने कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
साथ ही आक्रोशित किसानो ने चेतावनी भी दी कि किसान अन्नदाता है,मेहनत से अनाज उगाना जानता है,तो सरकार को गिरा भी सकता है। केंद्र सरकार किसानो को कमज़ोर न समझे,दिल्ली में किसानो के आंदोलन को ख़त्म करने के लिये किसान हित में काले कानून को वापस ले अन्यथा किसान अपने खून के एक-एक कतरे को आंदोलन में बहाने से नहीं हटेंगे। सरकार को किसानो की बात सुननी चाहिए।