


ऊधम सिंह नगर – जिले के बाजपुर में कृषि कानून के विरोध में भगत सिंह चौक पर मासूम स्कूली छात्राओं का धरना और प्रदर्शन दस दिनों से ठिठुरती ठण्ड में भी लगातार जारी है। अब इन स्कूली छात्राओं का समर्थन नगर के विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक संगठनों के लोग कर रहे हैं।

वहीं स्कूली छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेती तब तक वह दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में अपना धरना,प्रदर्शन जारी रखेंगी। बता दें कि जहा एक तरफ कड़ाके की सर्दी ने लोगो का जीना दूभर कर रखा है। तो वही बीते 10 दिनों से कृषि कानून के विरोध ओर दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में बाजपुर के भगत सिंह चौक पर स्कूली छात्राओं का धरना प्रदर्शन जारी है। जिनके समर्थन में विभिन्न संगठनों के लोग ओर छात्र छात्राए मौके पर पहुच रहे है।
स्कूली छात्राओं का कहना है कि कृषि कानून किसानों के लिए लाभदायक नही है बल्कि किसान विरोधी है। केंद्र सरकार कृषि कानून से किसानों के अधिकार छीन रही है। जब तक कृषि कानून वापस नही होता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
वही छात्राओं का समर्थन कर रही सुनीता बाजवा ने कहा कि उनके पति दिल्ली में धरना दे रहे है तो वह बाजपुर में छात्राओं के धरना प्रदर्शन में भाग लेकर कृषि कानून का विरोध कर रही है।